स्वामी विवेकानंद जी एक परिचय
आज 2026 में हर युवा के मन में एक सवाल है - सफलता कैसे मिलेगी? नौकरी का तनाव, करियर की चिंता, लाइफ में फोकस की कमी। इन सब सवालों का जवाब 130 साल पहले एक भारतीय युवा दे चुका है। उनका नाम है स्वामी विवेकानंद। स्वामी जी सिर्फ एक संत नहीं थे। वे भारत के पहले प्रेरक वक्ता थे। उनका हर शब्द आज भी युवाओं को ऊर्जा देता है। अगर आप 2026 में आप अपना जीवन बदलना चाहते हैं तो स्वामी विवेकानंद जी को जानना चाहिए। स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। बचपन का नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। उनके पिता विश्वनाथ दत्त कोलकाता हाईकोर्ट के वकील थे। नरेंद्र बचपन से ही बहुत जिज्ञासु थे। उन्हें भगवान के बारे में जानने की बहुत इच्छा थी। नरेंद्र ने स्कॉटिश चर्च कॉलेज से बीए किया। वे संगीत, कुश्ती और पढ़ाई सब में अव्वल थे। लेकिन उनके मन में एक सवाल था - "क्या भगवान को देखा जा सकता है?" इस सवाल का जवाब ढूंढते-ढूंढते वे स्वामी रामकृष्ण परमहंस से मिले। स्वामी रामकृष्ण जी ने कहा "हाँ, मैंने भगवान को देखा है"। बस यहीं से नरेंद्र की जिंदगी बदल गई। 25 साल ...